रांची। कड़ाके की ठंढ के बीच शीतलहरी शुरू, नए साल की शुरूआत बारिश से !

रांची। झारखंड में कड़कड़ाती ठंढ ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। कोरोना की महामारी में जहां आम लोगों की परेशानी पहले से ही बढ़ गई थी। वहीं कड़ाके की ठंढ और शीतलहरी से लोग परेशान हैं। जानकारी के अनुसार नए साल की शुरुआत बारिश की भी संभावना है, जिससे और भी ठंढ बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में सर्द हवाएँ पहुंच रही हैं, जिससे सर्दी बढ़ गई है। झारखंड के कई इलाकों में पारा जीरो डिग्री तक पहुंच गया है। साथ ही साथ सुबह के समय कुछ इलाकों में ओस वर्फ के रूप में जम जा रहा है। जानकारी के अनुसार लातेहार के पास के इलाके में पारा जीरो डिग्री पहुंच गया है। रांची के साथ सात मैक्लूस्कीगंज में पारा दो डिग्री तक पहुंचा है।