रांची : मनरेगा की तर्ज़ पर शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक योजना शुरू

झारखण्ड में मुख्यमंत्री श्रमिक योजना का शुभारम्भ हो गया है. मनरेगा की तर्ज़ पर शहरी क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने के लिए इस योजना की शुरुआत की गयी है.

इस योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोग अपना निबंधन करा रोजगार पा सकते है. निबंधन कराने वाले को जॉब कार्ड दिया जायेगा। इस योजना में 100 दिनों का मिलेगा रोजगार, काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता भी दिया जायेगा.

इस योजना से शहरी क्षेत्रों में रहने वाले किसी भी व्यस्क इस योजना का लाभ पा सकते है. दरअसल लॉकडाउन में कई लोगों का रोजगार छीन गया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर शहरी क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने के लिए इस तरह की योजना की शुरुआत की गयी है.