रांची। होली की खुमारी अभी खत्म नहीं, दु:खद खबरों से सकते में रांचीवासी

हत्या और आत्महत्या से लोग सहमें…

रांची। अभी होली की खुमारी खत्म भी नहीं हुई थी, कि झारखंड की राजधानी रांची में दुखद खबरों ने लोगों को सकते में डाल दिया है। अरगोड़ा थाना इलाके में एक दवा कारोबारी राकेश रंजन ने अपने अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या कर ली है। वहीं पंडरा में प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आ गया है। इधर अशोक नगर में एक बुजुर्ग महिला की हत्या ने भी इलाके में सनसनी फैला दी है। बुजुर्ग महिला अशोक नगर में अकेली रहती थी। होली के माहौल में उनकी हत्या कर दी गई है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने अपराधी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

रेमडीसिविर कालाबाजारी के मामले में थे परेशान !

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अरगोड़ा इलाके के राकेश रंजन दवा कारोबारी थे। उनपर कोरोना काल में रेमडीसिविर नामक इंजेक्शन की कालाबाजारी का आरोप लगा था। पिछले एक साल से मामले की जांच सीआईडी की तरफ से की जा रही थी। अपने व्यापार और इस कालाबाजारी के मामले को लेकर राकेश परेशानी की हालत में थे। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

युवती की हत्या, प्रेमी पर पुलिस को शक !

इधर पंडरा इलाके में एक कमरे से जब लोगों ने खून बहता देखा तो पुलिस को सूचना दी। जब दरवाजा खोला गया तो एक युवती की खुन से लथपथ लाश मिली। पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार एक युवक के साथ इस युवती का मिलना-जुलना था। युवक अपने कमरे में उस युवती को बुलाया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती की हत्या उक्त प्रेमी युवक ने ही की होगी।

अशोकनगर में बुजुर्ग महिला के हत्यारों की पुलिस को तालाश !

इधर शुक्रवार के अपनी नौकरानी के साथ अकेली रह रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मालंबिका के घर कुछ अपराधियों ने हत्या को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार महिला के घर आए अपराधियों की सीसी टीवी फूटेज पुलिस के हाथों लगी है, इसके आधार पर पुलिस तहकीकात कर रही है।