छांगुर के खिलाफ पुलिस का शिंकजा कसा, ईडी ने मारे छापे !

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में धर्मांतरण सिंडिकेट चलाने वाले मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के खिलाफ पुलिस लगातार शिंकजा कसती जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह 5 बजे 14 जगहों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने बलरामपुर के 12 और मुंबई के 2 ठिकानों पर छापेमारी की। आरोपी नवीन से शहजाद शेख को 2 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे, जिसके बाद शेख के बांद्रा और माहिम स्थित आवासों पर छापेमारी की गई। बता दें कि छांगुर और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन सलाखों के पीछे है।