ओडिशा और झारखंड के लिए आज हमारा रेड अलर्ट
- By rakesh --
- 29 Jun 2025 --
- comments are disable
दिल्ली: IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, “…पूरे उत्तर भारत में भारी से अधिक भारी वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। आज के लिए ओडिशा और झारखंड के लिए आज हमारा रेड अलर्ट है… हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहां लगातार भारी वर्षा हो रही है… वहां आज और आने वाले दिनों में वहां भारी वर्षा से अधिक बारिश होने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भी हमारा रेड अलर्ट है। वहां भी हम 12 सेमी. से अधिक वर्षा होने का अनुमान लगा रहे हैं। दिल्ली NCR में आज और कल हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है… हमने दिल्ली NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।”
रांची समेत पांच जिलों में अगले 2 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रांची : राजधानी रांची समेत झारखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी कर दिया है। रांची में अब तक 552.2 मिमी बारिश हो चुकी है, यह सामान्य से 207 प्रतिशत अधिक बारिश है। रविवार को रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़,धनबाद, बोकारो, गुमला और सिमडेगा में भी अच्छी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इस जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब वाला क्षेत्र बनने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के आगे बढ़ने से झारखंड में मानसून फिलहाल काफी सक्रिय है। खासकर दक्षिणी व मध्य इलाके में लगातार बारिश हो रही है। दो जुलाई तक बारिश से पूरी तरह राहत मिलने वाली नहीं है।
मौसम विभाग ने 30 जून को भी रांची सहित धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़ और देवघर को छोड़कर अन्य जिलों में तेज बारिश होगी, जिसे देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पुनः एक जुलाई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में वज्रपात के साथ भारी बारिश होगी, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दो जुलाई को रांची सहित गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में सिर्फ मानसून के समय लगभग 1030 मिमी बारिश होती है, जबकि एक जून 2025 से अब तक झारखंड में 306.5 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं सामान्य वर्षापात 170.3 मिमी है।
- baarish
- baarish aur tum
- baarish me vada pao aur cutting chai | ss vlogs
- barish ki khabar
- barish mein bhutta
- bihar me barish
- imd alert
- imd red alert
- imd red alert for kerala rain
- jharkhand me bhari baarish ka alert
- mumbai ki barish
- mumbai rain red alert
- mumbai red alert
- mumbai red alert today
- mumbai red alert weather
- mumbai weather red alert
- red alert
- red alert in mumbai
- red alert karwar
- red alert pune
- red alert का क्या मतलब होता है ???
- red: what do the weather alert colours really mean?