रांची। निर्दलीय विधायक सरयू राय का एक ट्वीट ने राजनीति में मचाया बवाल

रांची।  झारखंड के निर्दलीय विधायक सरयू राय का बीजेपी के कार्यालयों को लेकर किया गया एक ट्वीट ने राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल मचा दी है। दरअसल झारखंड के कई जिलों में बीजेपी का ना कार्यालय के लिए भवनों का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन सरू राय का आरोप है कि इसमें भी गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाते हुए बीजेपी के कुछ नेताओं पर निशाना साधा है।

सरयू राय का ट्विट जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, वैसे राज्य में सरकार चला रही पार्टी के नेताओं को एक बड़ा मौका मिल गया कि वे बीजेपी पर वार करें। सरयू राय ने ट्विट में कहा है कि राज्य में बीजेपी के नए भवनों के निर्माण में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने भवनों के नक्शे में विचलन के साथ साथ कहा कि कि निर्माण कार्य के लिए निर्धारित क्षेत्रफल में काफी कमी है। इससे साफ है कि अपनी ही पार्टी के लोग इक तरीके से गड़बड़ी कर रहे हैं। कांग्रेस ने अब बीजेपी को आड़े हाथ लिया है। साथ ही साथ जेएमएम के नेताओं ने बीजेपी के नेताओं पर कटाक्ष किया है।

इधर बीजेपी के नेताओं ने सरयू राय के इस ट्विट पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ लोग राज्य में बीजेपी को कमजोर करना चाह रहे हैं। यहीं कारण है कि अक्सर तरह तरह के झूठे आरोप लगाकर पार्टी और पार्टी के नेताओं को बदनाम करने की कोशिश की जाती रही है।

कोरोना काल में झारखंड में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप जारी है। ऐसे में बीजेपी के नए कार्यालयों को लकर नया विवाद कई सवाल भी खड़ा कर रहा है। ऐसे में राज्य में बीजेपी को एक बार फिर से अपने आप को सामने रखकर जनता को जवाब देना होगा, जिससे पार्टी और पार्टी के नेताओं पर कोई आरोप नहीं लगा सके।