फेडरेशन चैंबर का चुनाव 10 व 11 सितंबर को, 3570 सदस्य डालेंगे वोट
- By rakesh --
- 23 Aug 2022 --
- comments are disable
3570 सदस्य अपने मतों का इस्तेमाल
रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव (सत्र 2022-23 के लिए ) 10 और 11 सितंबर को चैंबर भवन में होगा। चुनाव को लेकर चुनाव समिति के चेयरमैन ललित केडिया ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
ललित केडिया ने बताया कि सभी सदस्यों को ऑनलाइन सूचना भेजी गई है। नामांकन पत्र 27 अगस्त से मिलना शुरू होगा और 30 अगस्त तक दिन के चार बजे तक नामांकन पत्र भरने का समय होगा। शाम चार बजे के बाद नामांकन पत्रों का स्कूटनी किया जाएगा। इसमें जो वैद्य प्रत्याशी होंगे, उनके नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
दो सितंबर को दिन के चार बजे तक नाम वापसी का समय होगा। ललित केडिया ने बताया कि इस बार नामांकन फॉर्म के साथ ही नाम वापसी के लिए एक फॉर्म दिया जा रहा है। जिन प्रत्याशियों को अपना नाम वापस करना हो, वे स्वयः आकर नाम वापसी का फार्म जमा करेंगे, तभी उसपर चुनाव समिति निर्णय लेगी।
इस बार चैबर के 3570 सदस्य अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे। चैंबर अपने सदस्यों के लिए विशेष तौर पर इसकी तैयारी कर रहा है कि मतदान की प्रक्रिया के दौरान किसी भी सदस्य को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। इसके लिए कमेटी लगातार कार्य कर रही है।
महत्वपूर्ण विंदू —
- नामांकन पत्र वितरण- 27 अगस्त से
- 27-28-29 -30 को नामांकन पर भरा जाएगा
- 30 तक नामांकन पत्र लिया जाएगा (4 बजे तक) स्कूटनी उसी दिन
- वैद्य उम्मीदवारों की घोषणा
- दो सितंबर तक नाम वापसी (चार बजे तक)
- फाइनल लिस्ट उसी दिन जारी कर दिया जाएगा।
- वार्षिक आमसभा- 10 सितंबर को दिन के 11 बजे से दिन के दो बजे तक
- मतदान – 10 सितंबर को दो बजे के बाद से शाम सात बजे तक । और फिर 11 सितंबर को सुबह नौ बजे से शाम के सात बजे तक कराई जाएगी।