रांची। 200 सौ किलोमीटर पैदल चलकर जमशेदपुर पहुंचे प्रवासी मजदूर

रांची। ओडिशा के क्योंझर स्थित पावर ग्रिड में काम करने वाले जमशेदपुर पटमदा के 19 मजदूर शुक्रवार सुबह टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास मिले। पूछने पर उन्होंने बताया कि करीब 200 किलोमीटर पैदल चले हैं और तीसरे दिन जमशेदपुर पहुंचे हैं। मजदूरों बताया कि वे पटमदा के गोवरगोशी और पास के अन्य गांव के रहने वाले हैं।

कोरोना पॉजिटिव मरीजों बढ़ने का सिलसिला जारी

 सभी मजदूरों के हाथों पर होम क्वारैंटाइन का मुहर लगा था लेकिन उन्हें रास्ते में किसी ने भी नहीं रोका। उन्होंने बताया कि फिलहाल, उन्हें घर पहुंचने की खुशी है। उन्होंने बताया कि उनके पास पैसे खत्म हो गए थे, खाने-पीने की समस्या हो गई थी जिसके बाद वे घर की ओर निकल पड़े। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को राज्य के अलग-अलग जिलों से कुल 22 मरीज मिले हैं।

एक दिन में 22 मरीज

इनमें हजारीबाग के आठ, पलामू के सात, रांची के पांच और कोडरमा-जमशेदपुर के एक-एक संदिग्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 22 मरीज मिलने के बाद राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 198 हो चुकी है। इससे पहले आठ मई को राज्य में एक दिन में 22 मरीज मिले थे।

खुला रहेगा रिम्स का आई वार्ड 

रिम्स के आई वार्ड की अटेंडेंट बरियातू डॉक्टर्स कॉलोनी की रहने वाली है। रिम्स निदेशक ने बताया कि उसकी कोविड वार्ड में ड्यूटी लगी थी। एक सप्ताह पूरा होने के बाद यह दो दिन से यह क्वारैंटाइन में थी। वह सात दिन से आई वार्ड नहीं आई थी, इसलिए वार्ड खुला रहेगा। बता दें कि रांची रिम्स के आई वार्ड की नर्स कोरोना संक्रमित पाई गई है।