स्टंट करनेवाला हंटर हिरासत में, पुलिस ने फ्लाईओवर पर ही कराया परेड

राँची
कार्तिक उरांव फ्लाइओवर पर बाइक से स्टंट करने वाला युवक हंटर को पुलिस ने हिरासत में लेकर फ्लाईओवर पर परेड कराया।मौके पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सदर डीएसपी संजीव बेसरा,यातायात डीएसपी प्रमोद केशरी,चुटिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मीकान्त और कोतवाली ट्रैफिक इंस्पेक्टर मौजूद थे।

गौरतलब है कि रांची के सिरमटोली से मेकॉल तक बने फ्लाईओवर पर पिछले दिनों बाईक से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हुआ थै। इसके बाद से राज्य के परिवाहन मंत्री दीपक बिरूआ ने आदेश दिया कि इस तरह से स्टंट करनेवाले युवक को पकड़ा जाए। पहले पुलिस ने तहकीकात करते हुए उस बाइक को कब्जे में लिया, जिस बाइक से युवक स्टट कर रहा था। इसके बाद उसे आज हिरासत में लिया गया और फिर उसी फ्लाईओवर पर लेजाकर परेड कराया, जिससे लोगों में जागरुकता फैले कि िस तरह का स्टंट करना कूनूनी रूप से अपराध है।