चतरा: स्विच ऑन करने गए टीचर आये करंट की चपेट में, मौत

चतरा के राजपुर थाना क्षेत्र के पुरानी हेसाग निवासी जीबलाल यादव उर्फ भोला की मौत बिजली की चपेट में आने से हो गई। जीव लाल आवासीय विद्यालय सिमरिया में फिजिकल शिक्षक के रूप में कार्यरत था।

शुक्रवार को वह बिजली जलाने के लिए बोर्ड में स्विच देने गया था, इसी दौरान बिजली की चपेट में आ गया।जिससे बुरी तरह से घायल हो गया, जिसके बाद घायल अवस्था मे ही हॉस्पिटल ले जाने के दौरान रास्ते मे ही इसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। लोगों ने मामले में मृतक के आश्रितों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।