अगले 5 वर्षों में मेडिकल कॉलेज की संख्या 25 से 30 करने के लक्ष्य : हेमंत
- By rakesh --
- 09 Jan 2026 --
- comments are disable
◆ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, आदित्यपुर, सरायकेला- खरसावां में एमबीबीएस पाठ्यक्रम ( प्रथम बैच) के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित
======================
◆ मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य में नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खुलने से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का मार्ग हो रहा प्रशस्त
=====================
◆ मुख्यमंत्री ने एमबीबीएस कोर्स में नामांकित विद्यार्थियों से कहा-मुझे पूरा भरोसा है कि आप एक बेहतर चिकित्सक के रूप में समाज को अपनी सेवा देंगे
=====================
◆ मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य में ज्यादा से ज्यादा अच्छे मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेंटर तथा चिकित्सक आएं, इसके लिए स्वास्थ्य संरचना को कर रहे हैं सुदृढ़
====================
● हेल्थ इको सिस्टम को कर रहे हैं मजबूत
● अगले 5 वर्षों में मेडिकल कॉलेज की संख्या 25 से 30 करने के लक्ष्य के साथ बढ़ रहे आगे
● जब चुनौतियां होंगी तभी काम करने का आनंद भी मिलता है
हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड
स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज से एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खुलने से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है, जिसका लाभ यहां के लोगों को निश्चित तौर पर मिलेगा । मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, आदित्यपुर, सरायकेला – खरसावां में एमबीबीएस पाठ्यक्रम (प्रथम बैच) के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरायकेला- खरसावां जैसे छोटे जिले में मेडिकल कॉलेज का खुलना सराहनीय कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे संस्थान खुलने से शिक्षा का बेहतर वातावरण तैयार होगा।
एक अच्छे चिकित्सक के रूप में आप समाज को अपनी सेवा देंगे
मुख्यमंत्री ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम के पहले बैच में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर साल यहां नया बैच आएगा। 5 वर्षों में यह मेडिकल कॉलेज पूरी शक्ल ले चुका होगा। ऐसे में आप जब यहां से अपनी पढ़ाई पूरी कर निकलेंगे तो समाज को आपसे काफी उम्मीदें होंगी। मुझे पूरा भरोसा है कि आप एक बेहतर चिकित्सक के रूप में समाज को अपनी सेवा देंगे।
राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने का प्रयास निरंतर जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था कैसे मजबूत हो, इस दिशा में निरंतर प्रयास हो रहा है। हम एक ऐसा हेल्थ इको सिस्टम बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं , जहां बेहतर तथा गुणवत्तायुक्त पढ़ाई के साथ आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा सकें।
अगले 5 सालों में मेडिकल कालेजों को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ बढ़ रहे हैं आगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 5 वर्षों में मेडिकल कॉलेज की संख्या को 25 से 30 करने के लक्ष्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, हमारे सामने कई चुनौतियां भी हैं, लेकिन, मेरा मानना है कि जब चुनौतियां आएंगी तभी काम करने का आनंद भी मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों में डॉक्टरों के आने- जाने का सिलसिला चलता रहेगा। उसे रोक नहीं सकते हैं। लेकिन, इस राज्य में ज्यादा से ज्यादा बेहतर मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेंटर और चिकित्सक आएं, इसके लिए सरकार हर स्तर पर स्वास्थ्य सरंचना सुदृढ़ करने का काम पूरी क्षमता और ताकत से कर रही है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, लोकसभा सांसद श्रीमती जोबा मांझी, विधायक श्री दशरथ गागराई, विधायक श्रीमती सविता महतो, विधायक श्री समीर मोहंती, विधायक श्री मंगल कालिंदी, विधायक श्री सोमेश चंद्र सोरेन, पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह और नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अध्यक्ष श्री मदन मोहन सिंह मौजूद रहे।
- CM Hemant Soren
- hemant soren
- hemant soren age 50
- hemant soren angry
- hemant soren birthday
- hemant soren bjp
- hemant soren government
- hemant soren in bjp live
- hemant soren in delhi
- hemant soren in nda
- hemant soren jmm
- hemant soren jobs
- hemant soren latest
- hemant soren mundan
- hemant soren nda
- hemant soren new
- hemant soren news
- hemant soren party
- hemant soren pesa act
- hemant soren rally
- hemant soren speech
- hemant soren wife
- hemant soren with bjp
- jmm hemant soren
- modi hemant soren