रांची : रिम्स की व्यवस्था में आये कोई खामी नजर, तो बेझिझक करें ट्वीटर पर कंप्लेन

रिम्स की व्यवस्था से अगर कोई खुश नहीं है या किसी मरीज या परिजन को किसी तरह की समस्या हो. इलाज नहीं हो रहा हो या डॉक्टर नर्स या कोई कर्मचारी लापरवाही बरत रहा हो , तो इसकी शिकायत अब ट्वीटर पर भी कर सकते हैं.

रिम्स ने शुक्रवार को रिम्स रांची नाम का ऑफिसियल ट्वीटर हैंडल लांच किया। रिम्स मीडिया सेल के सदस्य डॉ. निशिथ एक्का , डॉ प्रभात, डॉ. अजय शाही इसे संचालित करेंगे। डॉ. एक्का ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी परेशानी को ट्वीट कर हमें बता सकता है। मीडिया सेल परेशानी दूर करने का प्रयास करेगी।

वहीं, रांची रिम्स ने कोरोना जांच को लेकरअपना ट्विटर अकाउंट ओपेन किया है। लांच होते ही लोगों ने वहीं अपना कोरोना रिपोर्ट मांगना शुरू कर दिया। हालांकि, रिम्स के तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है कि जांच रिपोर्ट ट्विटर पर दी जायेगी।