रांचीः हेमंत सरकार में 18 IAS का तबादला,छवि रंजन बने रांची उपायुक्त

हेमंत सरकार ने राज्य में बड़ी प्रशासनिक फेर-बदल किया है। जिसमें 18 IAS का तबादला विभिन्न जिला में किया गया है। जिसमें रांची उपायुक्त महिमपत रे की जगह छवि रंजन को रांची डीसी बनाया गया है। वहीं मनीष रंजन को कोल्हान प्रमंडल का आयुक्त बना गया है और साथ ही राजेश कुमार शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस का सचिव बनाया गया है।

वहीं भोर सिंह यादव को गोड्डा जिला का डीसी बनाया गया है। वहीं फैज अहमद को जामताड़ा और शिशिर कुमार सिंह को गुमला का उपायुक्त बना गया है। चितरंजन कुमार को साहिबगंज और सुशांत गौरव सिमडेगा जिला का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं श्रीनिवासन को खान एंव भूतत्व विभाग का सचिव बनाया गया है।

दिव्यांशु झा को चतरा और उमाशंकर सिंह धनबाद जिला का उपायुक्त बनाया गया है। राजेश सिंह को बोकारो और दिलीप कुमार टोप्पो लोहरदगा उपायुक्त बना गया है। वहीं राजेश कुमार पाठक को गढ़वा और सूरज कुमार जमशेदपुर जिला उपायुक्त बना गया है। शशि रंजन खूंटी जिला का उपायुक्त बनाया गया है और पलामू जिला के नये उपायुक्त शशिरंजन को बनाया गया है। वहीं कमलेश्वर प्रसाद सिंह को देवघर का उपायुक्त बनाया गया है।