दु:खद : जोहानसबर्ग में विमान क्रैश होने से रांची के युवक की मौत !
- By rakesh --
- 13 Oct 2025 --
- comments are disable
पायलट ट्रेनिंग के दौरान जोहानसबर्ग में विमान क्रैश होने से रांची निवासी युवक की मौत
दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश होने से रांची के युवक पीयूष पुष्प की दर्दनाक मौत हो गई। 20 वर्षीय पीयूष रांची के अरगोड़ा कटहल मोड़, लाजपत नगर के निवासी और रांची स्थित जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के पूर्व शिक्षक टीएन साहू के पुत्र थे। ट्रेनिंग के दौरान विमान उड़ाते समय अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अस्पताल में हुई मौत !
हादसे में गंभीर रूप से घायल पीयूष को जोहानसबर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पीयूष दक्षिण अफ्रीका के प्रतिष्ठित वालकैन एविएशन इंस्टीट्यूट में पायलट ट्रेनिंग ले रहा था। जोहानसबर्ग में भारतीय दूतावास के माध्यम से पीयूष का पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीयूष रांची स्थित जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली का पूर्व छात्र था।
- air plane crash
- america plane crash
- chicago plane crash
- crazy plane crash
- military plane crash
- montana plane crash
- plane crash
- plane crash 2025
- plane crash bodycam
- plane crash fire
- plane crash footage
- plane crash in usa
- plane crash kills
- plane crash mexico
- plane crash news
- plane crash survival
- plane crash today
- plane crash updates
- plane crash victims
- plane crash video
- plane crash videos
- plane crashes
- saginaw plane crash
- small plane crash
- teardown plane crash
- texas plane crash
- us plane crash