बीडीओ–दारोगा गरीबों की नहीं सुनते इस व्यवस्था को बदलें : सुदेश महतो
- By rakesh --
- 29 Jun 2025 --
- comments are disable
ओरमांझी में आजसू पार्टी का मिलन समारोह
उपमुखिया, ग्राम प्रधान समेत सैकड़ों
युवाओं ने आजसू पार्टी का थामन थामा
बीडीओ–दारोगा गरीबों की नहीं सुनते
इस व्यवस्था को बदलें : सुदेश महतो
शहीदों की जन्मस्थली को आदर्श ग्राम बनाने
की योजना अधर में लटकी : सुदेश महतो
रांची। ओरमांझी में आजसू पार्टी के का मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पार्क पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड के अलग अलग पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में युवा पहुंचे और सुदेश महतो के समक्ष पार्टी का थामन थामा। दो उप मुखिया एवं ग्राम प्रधानों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सम्मेलन में सुदेश महतो ने कहा कि राज्य का भविष्य तभी संभव है जब युवा अपने नेतृत्व क्षमता को आगे लाए ओर नेतृत्व करे। उन्होंने कहा आजसू के नेतृत्व में युवा शक्ति ने झारखंड राज्य के लिए संघर्ष किया। झामुमो ने आंदोलन को दिल्ली और पटना में बेचने का काम किया लेकिन आजसू ने समझौताविहीन आंदोलन चलाकर अटल बिहारी वाजपाई से अलग राज्य बनवाया।
श्री महतो ने कहा कि हेमंत सरकार में जनता के अधिकारों को दबाया जा रहा है और दलाली एवं भ्रष्टाचार का आलम है। प्रखंड में बीडीओ और थाना में दारोगा के पास गरीब लोग आवेदन लेकर रोज पहुंचते हैं लेकिन उनका कोई सुनने वाला नहीं। मुखिया–विधायक चुनकर भी काम नहीं हो रहा। इस व्यवस्था को बदलने की जरूरत है।
श्री महतो ने कहा कि शहीदों की जन्मस्थली को आदर्श ग्राम बनाने की योजना उन्होंने शुरू की थी जो इस सरकार में अधर में लटकी है। ओरमांझी में टिकैत उमराव तथा शेख भिखारी के गांवों को आदर्श गांव बनाने के की योजना थी, जो पूरी नहीं हुई है।
पार्टी को वैचारिक मजबूती दें : देवशरण
मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि आजसू की विचारधारा को गांव गांव तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आजसू ही शहीदों के सपनों का झारखंड बनेगी और भ्रष्ट व्यवस्था को बदलेगी।
सम्मेलन को दीपक महतो, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, हकीम अंसारी, बैजनाथ महतो, रामधन बेदिया सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
ये थे उपस्थित
कार्यक्रम का सफल संचालन राजकिशोर महतो ने किया। इस मौके पर प्रकाश चौधरी, रामनंदन महतो संजय तिर्की, लालू महतो, सुमित महतो, अभिमन्यु सिंह, संजय महतो उपस्थित रहे।
कई लोग हुए शामिल
मिलन समारोह में गगरी पंचायत उप मुखिया तीर्थ मोहन उरांव, चढ़ूं पंचायत के उप मुखिया प्रीतम महतो ,पूर्व मुखिया प्रत्याशी भीम मुंडा, राज साहू ,विशाल मुंडा, शशि महतो ,धर्मवीर मुंडा ,विवेक नायक ,राहुल बैठा ,विवेक कुमार समेत सैकड़ो युवाओं ने पार्टी का दामन थामा।
- ajsu parti
- AJSU Party
- ajsu party 2025
- ajsu party banner
- ajsu party cutout
- ajsu party flag
- ajsu party foundation day
- ajsu party in dhanbad
- AJSU PARTY JHARKHAND
- AJSU PARTY LATEST NEWS
- ajsu party latest video
- ajsu party meeting
- ajsu party milan samaroh
- ajsu party mla news
- ajsu party news
- ajsu party office
- ajsu party ramgarh
- ajsu party silli
- ajsu party song
- ajsu party sudesh mahto
- ajsu poltical party
- jharkhand ajsu party
- jmm vs ajsu party
- sudesh mahato ajsu party
- sudesh mahto ajsu party