रांची। झारखंड में एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

रांची। झारखंड सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को एक सप्ताह (13 मई) तक बढ़ाया। जो पाबंदियां अभी लागू हैं वे जारी रहेंगी। अनिवार्य सेवाएं पूर्व की तरह जारी रहेगी। राज्य में दो बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। इसके बाद पूरी तरह से लॉकडाउन की स्थिति बनी रहेगी।

इसके पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के कई इलाकों में भ्रमण कर इस बात का जायजा लिया कि अखिर लॉकडाउन के दौरान राजधानी की स्थिति किस तरह की रहती है। उनके साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ साथ तमाम अधिकारी मौजूद थे। अपने भ्रमण के दौरान ही मुख्यमंत्री ने कोरोना की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी ली। इसके बाद देर शाम लॉकडाउन को 13 मई के सुबह छह बजे तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया।