IPL अधिकारियों को सताने लगा फिक्सिंग का डर!

IPL अधिकारियों को सताने लगा फिक्सिंग का डर!

स्मार्ट सनग्लासेस न पहने की हिदायत

आईपीएल 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर है, जहां प्लेऑफ खेले जा रहे हैं और प्लेऑफ से बाहर होने के बाद अब सिर्फ तीन ही टीमें बची हैं। मतलब सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) फाइनल पहुंच चुकी है। क्वालीफायर-2 में आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीमें आमने-सामने होंगी और जीतने वाली टीम 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।

फिक्सिंग रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम

उससे पहले आईपीएल की एंटी करप्शन सिक्योरिटी यूनिट ने खिलाड़ियों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है, जहां उन्होंने वॉर्निंग दी है कि खिलाड़ी स्मार्ट ग्लासेस, सनग्लासेस और ऐसे एक्टिव गॉगल्स, जिनसे बातचीत की जा सकती है और रिकॉर्डिंग कर सकते हैं, उन्हें पहनने से बचें। आपको बता दें कि अंतिम चरण में यह फैसला स्पॉट फिक्सिंग जैसे मामलों को रोकने के लिए उठाया गया है। आपको बता दें कि कई कंपनियां आईपीएल में खिलाड़ियों को स्मार्ट आईवियर मार्केटिंग के उद्देश्य से भेज रही हैं। इसके बाद से ACSU ने इस तरह की डिवाइसेज पर रोक लगाने की बात कही है।