देवघर: बाबा की सरकारी पूजा में चढ़ाई गयी राखी, भक्तों को भी हुए बाबा भोले के दर्शन

पांचवी और आखिरी सोमवारी ,है आज पूर्णिमा का संयोग

आज पांचवी और आखिरी सोमवारी है आज पूर्णिमा का संयोग है और रक्षाबंधन है । ऐसे में आज बाबा मंदिर में रक्षाबंधन की अनोखी परंपरा निभाई गई। बाबा भोले को सरकारी पूजा में राखी चढ़ाकर पूजा की गई। इसके अलावा आज सावन के पांचवी सोमवारी को पहली बार राम भक्तों को भी बाबा भोले के दर्शन हुए।

देवघर डीसी देवघर एसपी और तमाम अधिकारी अहले  सुबह से ही मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जायजा लेते दिखे। देवघर डीसी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि मंदिर में व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं ।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार भक्तों को वर्चुअल दर्शन के अलावा बाबा भोले के साक्षात दर्शन कराना सुनिश्चित किया गया था जिसको लेकर आज लगभग 100 के संख्या में आम भक्तों को बाबा भोलेनाथ के गर्भ गृह में जाकर दर्शन करने की अनुमति दी गई।

पुरोहितों के साथ-साथ सौ से डेढ़ सौ की संख्या में सामान्य भक्तों ने भी दर्शन किए

आम भक्तों में इसको लेकर काफी उत्साह था राम भक्तों की माने तो सावन के दिन में बाबा के दर्शन पाकर धन्य हुए हैं। देवघर डीसी ने कहा कि सभी की इंट्री सिर्फ वीआईपी गेट से ही कराई गई। बाकी सभी मंदिर के प्रमुख दरवाजे आज बंद रहे, इसके अलावा पुरोहितों के साथ-साथ सौ से डेढ़ सौ की संख्या में सामान्य भक्तों ने भी दर्शन किए।

सिर्फ आज के लिए लागू की गई है यह व्यवस्था : देवघर डीसी 

देवघर डीसी ने कहा कि यह व्यवस्था सिर्फ आज के लिए लागू की गई है। इसके बाद राज्य सरकार और कोर्ट का जो निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा।

फिलहाल कोर्ट का निर्देश है कि खास दिन में सामान्य भक्तों के लिए सीमित संख्या में दर्शन कराना। वही देवघर एसपी पीयूष पांडे ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स और दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई है। राम भक्तों को बिना इजाजत के मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। साथ ही भक्तों और पुजारियों को थर्मल स्कैनिंग के जरिए मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।