रांचीः रात्रि 9 बजे तक मिलेगी शराब, उत्पाद सचिव जारी किया निर्देश

अनलॉक-1 में लगभग 80 फीसदी व्यवसाय को खोल दिया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था पटरी पर आ सके। इसी कड़ी में सरकार ने शराब दुकानों के खोलने के समय में भी परिवर्तन कर दिया है।

अब शराब की दुकान सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के बजाए सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे। उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे ने इससे संबंधित निर्देश मंगलवार को जारी कर दिया।

हालांकि शराब दुकानदारों के लिए रात्रि 9 बजे तक भी दुकान खोलने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। मालूम हो कि सुबह 7 बजे से शराब की दुकानों को खोलने से दुकानदारों को किसी तरह का कोई फायदा नहीं हो रहा था।क्योंकि शराब की जो भी बिक्री का ट्रेंड था, वह शाम के बाद का था। इसलिए सरकार ने दुकान खोलने के समय में परिवर्तन कर दिया है।