हजारीबागः केंद्र के गरीब रोजगार अभियान से होगा ‘कल्याण

हजारीबागः केंद्र के गरीब रोजगार अभियान से होगा ‘कल्याण

पीएम ने दिया प्रवासी मजदूरों को तोहफा,राज्य के तीन जिला शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत की। बिहार के खगड़िया जिले के तेलिहार गांव से योजना से शुरुआत हुई। मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत लद्दाख में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ की।

उन्होंने कहा कि शहीदों को परिवारों को भरोसा दिलाता हूं कि पूरा देश उनके साथ है। माना जा रहा है कि बिहार से योजना शुरू करने की वजह राज्य में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव हैं।

इसी के तहत हजारीबाग जिले के बरही में पीएम का वीडियो कांफ्रेंसिंग पंचायत भवन किया गया। मौके पर बीडीओ अरूणा कुमारी, मुखिया छोटन ठाकुर, पंचायत समिति प्रमोद विश्वकर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे। वहीं बीडीओ अरुणा कुमारी से इस सन्दर्भ में पूछे जाने पर कहा कि देश मे कोरोना महामारी फैला है।

जो प्रवासी मजदूर आएं हैं उन्हें यहीं पर काम दिया जायेगा और साथ ही कहा कि बरही प्रखंड में 5000 हजार प्रवासी आएं है,उनमें तीन से साढ़े तीन हजार प्रवासी मजदूर हैं,जिन्हें फिलहाल 125 दिनों का गरीब कल्याण रोजगार के तहत रोजगार मुहैया कराया जाएगा। आपको बता दें कि देश के 6 राज्यों के116 जिला को शामिल गया है। बिहार के 32, उत्तर प्रदेश के 31, मध्य प्रदेश के 24, राजस्थान के 22, ओडिशा के 4 और झारखंड के 3 जिले शामिल हैं। इनमें करीब 88 लाख प्रवासी मजदूर

कितना बजट रखा गया है?

50 हजार करोड़ रुपए। कामगारों को योग्यता के हिसाब से 25 तरह के काम दिए जाएंगे। इनमें सड़क, ग्रामीण आवास, बागवानी, पौधारोपण, जल संरक्षण और सिंचाई, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन और जल जीवन मिशन जैसे काम शामिल हैं।

कहां पर किसकी है सरकार

6 में से 3 राज्यों मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में भाजपा, बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार है। राजस्थान में कांग्रेस, ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) और झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी की सरकार है।

किस राज्य में कितने प्रवासी मजदूर लौटे

उत्तर प्रदेश: 35 लाख से ज्यादा
मध्यप्रदेश: 25 लाख से ज्यादा
बिहार: 15 लाख से ज्यादा
झारखंड: 2 लाख से ज्यादा
राजस्थान: 10 लाख से ज्यादा
ओडिशा: एक लाख से ज्यादा