सरायकेला: खरसावां राजघराना के राजा प्रदीप चंद्र सिंहदेव का निधन

अर्जुन मुंडा ने शोक व्यक्त किया

झारखंड के पुराने खरसावां राजघराना के राजा 83वर्षीय प्रदीप चंद्र सिंहदेव  का बुधवार को निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब तीन बजे खरसावां राजवाड़ी परिसर स्थित आवास में प्रदीप चंद्र सिंहदेव नेअंतिम सांस ली। राजा साहेब के निधन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग राजवाड़ी पहुंच कर पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।