चोरी के 11 बाईक वाहन चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

रामगढ़ एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गोला थाना अंतर्गत तिरला मोड़ में पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के क्रम में एक ब्लू रंग का अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगे जिसे खदेड़कर पकड़ा गया तथा सत्यापन के क्रम में बाइक चोरी का पाया गया। पकड़ाये तीनों व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके निशानदेही पर 11 मोटरसाइकिल एवं 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया। मो एहसान अंसारी (पिता-रमजान अंसारी, ग्राम-चंदवे, थाना-पिठोरिया जिला-रांची), मुकेश महतो (पिता-जीबू महतो, ग्राम-हुहुआ, थाना-रामगढ़) एवं प्रेम कुमार करमाली (पिता-दिलीप करमाली, ग्राम-डुंडीगाछी, गोला) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।