रांची। राज्य में बढ़ी कोरोना संक्रमित मजीरों की ठीक होनी की संख्या

रांची। रांची रिम्स के कोविड-19 सेंटर से शनिवार को अच्छी खबर आई। यहां एक साथ 23 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि एक खुशखबरी हैं, रिम्‍स में एक साथ 23 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं जो एक बड़ी उपलब्धि हैं। मुझे पूरा यकीन है कि हम सब मिलकर इस बीमारी से लड़कर जीतेंगे।

स्वास्थ्य कर्मियों और कोरोना योद्धाओं को बधाई

 राज्य के सभी स्वास्थ्य कर्मियों और कोरोना योद्धाओं को बधाई, ये सभी ठीक हुए मरीज आगे भी दिए गए निर्देशों का पालन करें। ये जंग जीतेंगे हम। उधर, पलामू जिले के तीन कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक हो जाने के बाद शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। तीनों कोरोना संक्रमितों की जांच रिपोर्ट 25 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उनका तुंबागढ़ नवजीवन अस्पताल में इलाज चल रहा था।

कोरोना मरीजों की जांच जारी

तीनों कोरोना पॉजिटिव की तीसरी रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई। वहीं जिले के पांच कोरोना संक्रमितों का कोविड-19 सेंटर में इलाज जारी है। उधर, गढ़वा जिले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की मदद से क्वारैंटाइन सेंटर में रखे गए 20 कोरोना संक्रमित मजदूरों को मेराल के कोविड-19 सेंटर में भर्ती किया गया।

सभी मजदूर सूरत से लौटे है जिन्हें बंशीधरनगर में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया था। शुक्रवार देर रात इनकी जांच रिपोर्ट आई थी जिसमें इन्हें पॉजिटिव बताया गया था।