रांची। कोरोना महामारी में पत्रकारों को मदद करें मुख्यमंत्री- राजेश कच्छप
- By admin --
- 19 May 2020 --
- comments are disable
रांची। कांग्रेस के खिजरी विधायक राजेश कच्छप पत्रकारों के लिए के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर ज्ञापन सौंपा। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी में पत्रकारों के लिए विधायक राजेश कच्छप ने आवाज उठाई है एवं उनके हित के लिए बात की।
विधायक ने कहाकि इस कोरोना वायरस के कारण पूरे देश के साथ साथ झारखंड राज्य में संकट उत्पन हुई है। इस संकट में पत्रकारों की स्तिथि काफी दयनीय एवं भुखमरी की कगार में ह। इस कोरोना संकट में अखबारों एवम चैनलो में कार्यरत ग्रामीण पत्रकारों की स्तिथि सबसे दयनीय उत्पन्न हो गयी है।
इस कठिन परिस्तिथियों में भी लगातार अपने इलाके की निगरानी करते हुए समाचार स्प्रेषण का कार्य कर रहे है। इस संकट की घड़ी में लगातार पत्रकार अपनी जान को जोखिम में डाल कर अपना कर्तव्य निभा रहे है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्वस्थ कराया कि जल्द ही इसपर विचार कर पत्रकारों के हित मे एक अहम फैसला लिया जाएगा।