रांची : राज्यसभा की मतदान खत्म,उल्टी गिनती शुरु

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर जेएमएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का चुना जाना लगभग तय है। महज औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है। मिली जानकारी के अनुसार दिन में 12:30 बजे ही एनडीए के उम्मीदवार दीपक प्रकाश के पक्ष में जीत के लिए जरूरी 27 से 2 मत ज्यादा पड़ चुके थे।

इस वक्त तक निर्दलीय विधायक और रघुवर सरकार में मंत्री रहे सरयू राय ने मतदान नहीं किया था। दूसरी तरफ, दोपहर बाद तक सत्तारूढ़ यूपीए के पक्ष में महज 15 ही वोट पड़े थे। एनडीए के नेताओं का दावा है कि दीपक प्रकाश के पक्ष में 32 वोट पड़ेंगे।

 वहीं, कांग्रेस भी अपने उम्मीदवार की जीत के दावे कर रही थी। हालांकि, वोटिंग ट्रेंड बता रहे हैं कि कांग्रेस उम्मीदवार शहजादा अनवर हार चुके हैं. सुबह 9 बजे शुरू हुई वोटिंग दोपहर 2:30 बजे खत्म हो गयी।

 सबसे पहले सत्तारूढ़ दल जेएमएम के विधायक भूषण तिर्की ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। आखिरी वोट निर्दलीय विधायक सरयू राय ने डाला। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब काउंटिंग शुरू होगी और देर शाम को राज्यसभा चुनाव के परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे।