एक साथ 170 नक्सलियों का सरेंडर, शाह का दावा कई इलाके नक्सलमुक्त !

छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, गृहमंत्री अमित शाह बोले- ‘अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर नक्सलमुक्त’

 

छत्तीसगढ़ में गुरुवार (16 अक्टूबर) को 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर नक्सलमुक्त हो गए। गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि बुधवार को महाराष्ट्र में 61 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। वहीं, छत्तीसगढ़ में 27 ने हथियार डाल दिए थे। पिछले दो दिनों में कुल मिलाकर 258 युद्ध-प्रशिक्षित वामपंथी उग्रवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तरफ से इस बात का एलान पहले ही कर दिया गया है कि देश को मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त बनाना है। इसके लिए देश के सभी नक्सलप्रभावित राज्यों को केंद्र की तरफ से दिशानिर्देश दे दिए गए थे। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ जो सबसे ज्यादा नक्सलप्रभावित राज्य माना जा रहा था, वहीं से नक्सलियों का खात्मा होता जा रहा है। सरकार की इस पहल में राज्य सरकार का भी भरपूर सहयोग मिला। इसके कारण इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो या फिर मारे जाने के लिए तैयार रहें

इधर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर इस बात पर जोर दिया है कि नक्सलियों के लिए दो ही रास्ता है। पहला रास्ता कि वे हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो या फिर मारे जाने के लिए तैयार रहें। हालांकि कई इलाकों में नक्सली संगठनों की तरफ से छोटे-छोटे वारदातों को अंजाम देने की कोशिश की गई है। लेकिन सुरक्षा बल के जवानों ने उनकी मंशा को खत्म कर दिया है। इस ऑपरेशन में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ साथ राज्य पुलिस का भरपूरक सहयोग मिल रहा है।

 

..……