भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, प्रस्थान से आठ घंटे पहले बनेगा आरक्षण चार्ट !
- By rakesh --
- 29 Jun 2025 --
- comments are disable
भारतीय रेलवे ने कई अहम फैसले लिए हैं। प्रस्थान से आठ घंटे पहले बनेगा आरक्षण चार्ट
रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के प्रस्थान से आठ घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार करने का प्रस्ताव दिया है। इसका मतलब दोपहर 1400 (दो) बजे से पहले प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के आरक्षण चार्ट रात 2100 (नौ) बजे से पहले ही तैयार हो जाएंगे। इससे वेटिंग लिस्ट टिकट वाले यात्रियों की अनिश्चितता कम होगी। यात्रियों को वेटिंग लिस्ट की स्थिति के बारे में पहले से ही जानकारी मिल जाएगी। इससे दूरदराज के इलाकों या बड़े शहरों के उपनगरों से लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को फायदा होगा। इससे वेटिंग लिस्ट कन्फर्म न होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए अधिक समय भी मिलेगा।
रेलवे बोर्ड ने बताया कि नई यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) के माध्यम से अब प्रति मिनट 1.5 लाख से अधिक टिकट बुकिंग की जा सकेगी। इसके अलावा 1 जुलाई, 2025 से आईआरसीटीसी वेबसाइट और मोबाइल एप से तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर भी बदलाव होंगे। रेलवे के मुताबिक अब केवल प्रमाणित उपयोगकर्ताओं को ही ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति मिलेगी।
जुलाई महीने से शुरू होगी ओटीपी वेरिफिकेशन
इसके अलावा, जुलाई, 2025 के अंत से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए वन टाइम पिन (ओटीपी) आधारित वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। इस ऑनलाइन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में यूजर अपने डिजिलॉकर अकाउंट की मदद ले सकते हैं। वेरिफिकेशन के लिए डिजिलॉकर में सेव आधार कार्ड डाटा या किसी अन्य सरकारी आईडी का उपयोग किया जा सकता है। बता दें कि सत्यापन के लिए मान्य डॉक्यूमेंट या किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जा सकता है, इसकी सूची रेलवे पहले ही जारी कर चुका है।
- INDIAN RAILWAY
- indian railway attitude status
- indian railway kgf edit
- indian railway loco pilot
- indian railway status
- indian railway what’s app status
- Indian Railways
- indian railways attitude status
- indian railways busy railgate
- indian railways diesel trains
- indian railways funny
- indian railways new icf coach
- indian railways reaction
- indian railways status
- indian railways track change
- indian railways video
- indian railways whatsapp status
- maglev train vs indian railway
- pointsman of indian railway