लोहरदगा। डुप्लिकेट फिंगर प्रिंट बनाकर ग्रामीणों के खाते से उड़ाए पैसे, आठ गिरफ्त में
- By rakesh --
- 10 Jun 2021 --
- comments are disable
लोहरदगा। कोरोना काल में जहां हर कोई अपनी समस्याओं से जूझ रहा है, वहीं कुछ ऐसे भी शातिर अपराधी हैं, जो लगातार नए हथकंडे अपनाकर लोगों को चूना लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला लोहरदगा इलाके से सामने आया है, जहां इलाके के भोले-भाले ग्रामीणों के डुब्लिकेट फिंगर प्रिंट बनाकर उनके खाते से पैसे उड़ा ले रहे हैं। हालांकि पुलिस ने आठ शातिर अपराधियों को इस ठगी मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
साईबर क्राईम के तहत तो बैंक अधिकारी बनकर लोगों के खाते से पसे उड़ाने का मामला तो आपने पहले कई बार देखा होगा। लेकिन लोहरदगा इलाके में एक ऐसे गिरोह की जानकारी मिली , जो प्रधानमंत्री आवास, गोल्डेन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड आदि बनाने के नाम पर लोगों का डुप्लिकेट फिंगर प्रिट बनाकर एनके एकाउंट से पैसे उड़ा ले रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना पर जब कार्रवाई की तो आठ शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनके पास से रबर के 33 डुप्टलेकेट फिंगर प्रिट के साथ अई गजेट बरामद किए गए, जिसाका इस्तेमाल वे इस ठगी में कर रहे थे। लोहरदगा एसपी प्रियंका मीणा ने पूरे मामले की जानकारी तेदे हुए बताया कि इस गिरोह में शामिल और अपराधियों के लिए छापेमारी की जा रही है।
वैसे तो साइबर क्राइम को लेकर कई तरह के अपराधी अलग-अलग तरीके के हथकंडे अपनाते रहे हैं, जिसका खुलासा पुलिस ने पहले किया है, लेकिन डुप्लिकेट फिंगर प्रिट बनाकर अपना वारा-न्यारा करनेवाले इन अपराधियों ने जो कुछ किया है, उससे पुलिस के भी कान खड़े हो गए हैं। अब पुलिस इस गिरह के मास्टरमाइंड की तालाश में है , जिससे इस तरह की ठगी करनेवालों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।