बुंडू। कुंए में गिरा नन्हा जंगली हाथी का बच्चा, इलाके में दहशत जारी

 

बुंडू। तोरपा क्षेत्र के पास एक कुंआ में फिर जंगली हाथियों के झुंड में से एक हाथी का नन्हा बच्चा कुंआ में गिर गया। कुंआ गहरा है और कुंआ के पानी में लगातार हाथी का बच्चा तैरते हुए अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहा है। अकेला नन्हा हाथी पूरी रात जीवन और मौत के।बीच झूलता रहा । आसपास के लोग देखने के लिए एकत्रित हैं लेकिन किसी को कोई उपाय नहीं सूझ रहा था।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम सकिय हो गयी और जेसीबी की सहायता से रास्ता तैयार किया। उसी रास्ते से काफी जद्दोजहद के बाद अंततः सकुशल हाथी का बच्चा बाहर निकाल लिया गया।

कुंए से निकलने के बाद उसी हाथी ने एक 4 वर्षीय बालक अजीत आइन्द समेत एक व्यक्ति को घायल कर दिया। इलाज के लिए तोरपा रेफरल अस्पताल भेजा गया वहीं बेहतर इलाज के लिए जॉर्ज आइन्द को रिम्स रेफर किया गया।

बता दें कि तमाड़ सोनाहातू के जिलिगसेरेंग में एक हफ्ते पूर्व 16 दिसंबर को यही घटना एक और हाथी के बच्चे के साथ घटी थी और 16 घण्टे बाद वन विभाग ने जेसीबी से रास्ता बनाकर बच्चे को बाहर निकल लिया था।

इन दिनों लगातार दर्जनों जंगली हाथियों का अलग अलग झुंड तोरपा, कर्रा, बुंडू तमाड़ इलाके में भ्रमनशील है। आसपास के ग्रामीण भी हाथियों के भय से दहशत में हैं। खलिहान में रखे धान और खेतों में लगे साग सब्जियों को हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं। हर दिन शाम होते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं।