कांग्रेस में वापसी के बाद रांची पहुंचे डॉ. अजय कुमार, क्या पूरी होगी महत्वाकांक्षा

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में अजय कुमार का गर्मजोशी से स्वागत

  • कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में डॉ. अजय कुमार
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
  • कांग्रेस को मजबूत करना लक्ष्यः अजय कुमार

कांग्रेस का दामन थामने के बाद पहली बार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचे डॉ अजय कुमार ने कहा कि पार्टी जो भी दायित्व देगी एसे करूंगा, जो पार्टी नेतृत्व बोलेगी वही करूंगा. मीडिया से बातचीत करने के दौरान अजय कुमार व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचते रहे.

वीओ-1 कांग्रेस में वापसी के बाद पहली बार डॉ. अजय कुमार रांची स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. मीडिया से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सोनिया-राहुल गांधी को मजबूत करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि नेताओं के ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणी सही नहीं है, बंद कमरे में पार्टी की समस्याओं को सुलझाया जाना चाहिए.