सोने के भाव ₹86,843 के ऑल टाइम हाई पर; 72 दिन में 10,681 रुपए महंगा हुआ

इस हफ्ते सोना ₹784 और चांदी ₹1,598 महंगी हुई:सोने के भाव ₹86,843 के ऑल टाइम हाई पर; 72 दिन में 10,681 रुपए महंगा हुआ

इस हफ्ते सोना-चांदी के दाम में तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम पिछले क्लोजिंग यानी 7 मार्च से 784 रुपए बढ़कर 13 मार्च को 86,843 रुपए पर पहुंच गया। गुरुवार (13 मार्च) को सोने ने अपना ऑल टाइम रिकार्ड बनाया।
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार ₹1.33 लाख करोड़ बढ़ा: एक हफ्ते में ₹56.86 लाख करोड़ पर पहुंचा, गोल्ड रिजर्व ₹8,700 करोड़ बढ़कर ₹6.46 लाख करोड़ हुआ

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह (28 फरवरी से 7 मार्च तक) में 15.26 बिलियन डॉलर (₹1.33 लाख करोड़) बढ़कर 653.97 बिलियन डॉलर (करीब ₹56.86 लाख करोड़) पर पहुंच गया है।