विदेशी महिला से गैंगरेप की घटना मामले में तीन को जेल !

दुमका हंसडीहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात विदेशी महिला से गैंगरेप की घटना मामले में पुलिस अधीक्षक दुमका ने प्रेसवार्ता कर घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस के द्वारा घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।वही पीड़िता का 164 के तहत न्यायालय में बयान दर्ज कराया जा रहा है ।पुलिस इस मामले में दो एसआईटी टीम का गठन कर जांच कर रही है जिसमे एक टीम पूरी वरिकी से जांच कर रही है वही दूसरी टीम बचे हुए अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश जारी रखी हुई है।

वही इस मामले में स्पीडी ट्रायल के माध्यम से पुलिस जल्द से जल्द मामले में आरोपी को सजा दिलाने का प्रयास कर रही है।जेल भेजे गए आरोपी का नाम राजन मरांडी, प्रदीप किस्कू, सुखलाल हेम्ब्रम है।पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए कहा कि पीड़िता अपने पति के साथ बाइक से विश्व भ्रमण पर निकली है।

भारत मे प्रवेश करने के बाद दुमका के रास्ते नेपाल जा रही थी। शुक्रवार की शाम स्पेनिश दंपत्ति ने हंसडीहा थाना के कुरमाहाट में टेंट लगाकर रात्री विश्राम करने लगी। इसी बीच आरोपियों के द्वारा टेंट में घुसकर पति और महिला के साथ छिनतई और मारपीट करते हुए महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। शुक्रवार की देर रात गस्ती पर निकली हंसडीहा थाना की पुलिस ने दंपत्ति को सड़क किनारे देखा। महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

दरिंदों ने दंपत्ति के साथ मारपीट भी की थी।जिसका इलाज करते हुए मामला दर्ज कर पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।वही पीड़िता को न्यायायिक मदद के तहत मिलने वाले मदद भी दिलाया जा रहा है।फिलहाल दंपत्ति को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुमका परिसदन में रखा गया है। पीड़िता का 164 के तहत बयान दर्ज कराया जा रहा है।