लैंड फॉर जॉब मामले में लालू व उनके करीबियों के ठिकानों पर ईडी का छापा !
- By rakesh --
- 10 Mar 2023 --
- comments are disable
रांची में भी दो ठिकानों पर छापे की खबर
रांची। लैंड फॉर जॉब में आरोपी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ साथ उनके परिवार और करीबियों के घर और दफ्तरों में ईडी की टीम ने छापा मारा है। बिहार के साथ साथ झारखंड के कई ठिकानों पर ईडी की टीम सुबह से ही छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार रांची में लालू के करीबी रहे विधायक अबु दौजाना के सीए के दफ्तर में भी छापेमारी कर रही है इसके अलावा लालू की बेटियों और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर भी छापा जारी है। सूत्रों के अनुसार लालू और उनके परिवार के साथ साथ करीबी लोगों के 25 से अधिक ठिकानों पर ईडी ने दबिश बनाई है। रांची में कांटी टोली के पास मंगल टॉवर के एक फ्लैट में भी छापारी की गई है। सूत्र बताते हैं कि यह फ्लैट अबु दौजाना के एक मित्र सीए का है
गौरतलब है कि लालू अपने रेलमंत्री के कार्यकाल में रेलवे में नौकरी के बदले जमीन की रजिष्ट्री कराई थी। इसी मामले में दो दिन पहले सीबीआई ने लालू के साथ साथ उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर भी पूछताछ की थी। सीबीआइ की इस कार्रवाई के बाद अब ईडी की टीम ने कार्रवाई की है। दिल्ली के साथ साथ पटना और रांची सहित कई शहरों में छापेमारी हुई है।