झरिया: बच्चों के झगड़े में कूदे बड़े, मारपीट के बाद माहौल हुआ तनावपूर्ण

झरिया के जोड़ापोखर थाना अंतर्गत  बरारी जेलगोड़ा सात नंबर  में बच्चों के झगड़े में दो पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसके बाद  क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण बन गया। घटना जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की सोमवार की रात्रि करीब 10 बजे की है।

घटना के बाद पूरा क्षेत्र  पुलिस छावनी में बदल गया । पुलिस पूछताछ के लिए दोनों पड़ोसियों को  ले थाने ले गयी । पुलिस से मामले की निष्पक्षता पूर्वक जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गयी है।  इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है।

मौके पर  मौजूद पूर्व पार्षद विनय रजवार ने कहा कि सुबह से ही दोनों पड़ोसियों में आपसी विवाद को लेकर  खींचातान चल चल रही थी।  इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी थी।  कुछ लोग इस  लड़ाई को साम्प्रदायिक रंग देने की  तैयारी में थे। मगर उनके मंसूबे सफल नहीं हो सके।