सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार !

सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, फिलहाल महाराष्ट्र के हैं राज्यपाल

NDA ने अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे. अभी सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के गवर्नर हैं. जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी के संसदीय बोर्ड की बैठक उपराष्टपति पद के उम्मीदवार का नाम फाइनल करने के लिए बुलाई गई थी।
सीपी राधाकृष्णन फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल रहे. इसके अलावा मार्च से जुलाई 2024 तक तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार और मार्च से अगस्त 2024 तक पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला. 31 जुलाई 2024 से वे महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर आसीन हैं.