रांची : विनय महतो हत्याकांड का होगा फिर से ट्रायल शुरू, जज ने दी मंजूरी
- By admin --
- 20 Jul 2020 --
- comments are disable
रांची के चर्चित विनय महतो हत्याकांड का फिर से ट्रायल होगा। पोक्सो की विशेष अदालत ने केस को री-ओपेन करने का आदेश दे दिया है। प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (पोक्सो) की विशेष अदालत की जज कशिका एम प्रसाद ने सोमवार को सफायर इंटरनेशनल स्कूल चर्चित विनय महतो हत्याकांड का ट्रायल फिर से शुरू करने की मंजूरी दी।
ज्ञात हो कि 4 फरवरी, 2016 की देर रात झारखंड की राजधानी रांची के सबसे महंगे बोर्डिंग स्कूल सफायर इंटरनेशनल स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र विनय महतो की हत्या कर दी गयी थी।विनय के पिता मनबहाल महतो को तड़के 3:30 बजे फोन पर बताया गया कि उनका बेटा बीमार है।
कहा गया कि उनके बेटे को गुरुनानक अस्पताल भेजा गया है।बाद में बताया गया कि उसे रिम्स भेज दिया गया है। मनबहाल महतो रिम्स पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा विनय स्ट्रेचर पर मृत पड़ा था। उसको अकेले छोड़ दिया गया था। स्कूल के टीचर और स्टाफ तक वहां नहीं थे।