रांचीः जानिए क्यों... रिम्स पर छाया कोरोना महामारी का साया

रांचीः जानिए क्यों… रिम्स पर छाया कोरोना महामारी का साया

120 से ज्यादा लोग कोरोना मरीज की सीधी संपर्क में

झारखंड का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स पर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। कोरोना संक्रमण के इलाज़ का सबसे बड़ा केंद्र रिम्स में दो डॉक्टर सहित 9 लोग कोरोना संक्रमित पाये गए है।

इन डॉक्टर्स के सीधे संपर्क में आने वालों में रिम्स के 120 से ज्यादा लोग है, सभी की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर पहचान कर ली गयी है। इनमें बड़ी संख्या में डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मचारी है।

रिम्स के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि इन सभी को क्वारंटीन में भी भेजा नहीं जा सकता है, साथ ही एक साथ इतने लोगों का टेस्ट भी संभव नहीं है। ऐसे में इन सभी का ग्रुप बनाकर कोरोना टेस्ट किया जायेगा।

आश्चर्य की बात यह है कि कोरोना संक्रमित के सीधे संपर्क में आये लोगों से काम लिया जा रहा है। उन सभी से यह जरूर कहा गया है कि कोरोना का कोई लक्षण दिखे तो वे सतर्क रहे। रिम्स के डायरेक्टर इस मामले को लेकर काफी चिंतित है।