रांची। उग्रवादी सुप्रीमो पर 25 लाख का ईनाम, उग्रवादियों ने मांगा दो करोड़

रांची । झारखंड पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप सहित कई उग्रवादियों की तस्वीर जारी कर इनके धर –पकड़ के लिए इनाम की राशि घोषित कर दी है। इधर उग्रवादियों ने भी पुलिस की चुनौती को स्वाकार करते हुए राजधानी के एक बड़े व्यवसायी, सह राजनेता से दो करोड़ की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली है। उग्रवादियों ने लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान के व्यावसायिक परिसर में पोस्टर लगाकर दो करोड़ रुपए नहीं देने के बाद जान से मारने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद से प्रधान का परिवार जहां दहशत में है, वहीं पुलिस के भी होश उड़ गए हैं।

वीओ- पुलिस की तामाम दबिश के  बाद भी राजधानी और आस-पास के इलाके में उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ का मनोबल बढ़ता जा रहा है। इस बार उग्रवादियों ने रांची के प्रसिद्ध बिल्डर बीरेन्द्र प्रधान को दो करोड़ की रंगदारी मांग कर जान से मारने की धमकी दी। नक्सलियों ने एक पोस्टर चिपकाकर बीरेन्द्र प्रधान को धमकी दी है। पोस्टर में लिखा है कि — दो करोड़ की मांग उनसे की गई थी, जिसे नहीं दिया गया — अब उन्हे जान से मारने का फरमान जारी कर दिया है।

इधर इस पोस्टर के बाद से एक बार फिर से राज्य में विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सरकार के साथ-साथ पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस सरकार में उग्रवादियों का मनोबल किस तरह से बढ़ा है।

हालाकि पुलिस की तरफ से कई नामी गिरामी उग्रवादियों के खात्मे को लेकर तैयारी की जा रही है। पुलिस की तरफ से पीएलएफआई के नागी-गिरामी उग्रवादियों की ताजा तस्वीर जारी कर उनपर ईनाम की घोषणा कर दी है। इसमें पीएलएफआइ के सुप्रीमो दिनेश गोप पर 25 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया है। इसके अलावा जीतन गुड़िया  पर 15 लाख, तिलकेश्वर गोप पर 10 लाख, अवधेश जायसवाल, अजय पूर्ति, शनिचर सुरीन, मंगरा लुगनू पर दो- दो लाख रुपए का इनाम जारी किया गया है। इसके अलावा इनकी प्रोपर्टी को भी पुलिस ने अटैच कर दिया है। राज्य के पुलिस कप्तान एमवी राव ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी है कि अब अपराधियों, उग्रवादियों और नक्सलियों के खात्में में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

 

लगातार राजधानी के आस-पास के इलाके के व्यवसायियों  से लेवी मागें जाने की घटनाओं ने पुलिस की नींद जरुर उड़ा दी है। हालांकि पुलिस उग्रवादियों के खिलाफ मुस्तैदी के साथ कार्रवाई करने में लगी है। इसके बाद भी उग्रवादियों की धमक राजधानी और आस-पास के इलाके में होना सभी की चिंता बढ़ा दी है । अब देखना है कि जिस रफ्तार से पुलिस उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की है, उसमें कितनी जल्दी कारगर हो पाती है।

ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार रांची।