डुमरी उपचुनाव में 63.7 प्रतिशत पडे वोट, आठ को नतीजे का इंतजार

 

 

डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वर संपन्न हो गया। शाम पांच बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार वोटरों ने 63.7 प्रतिशत मतों का इस्तेमाल किया है।  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने डुमरी विस क्षेत्र के मतदाताओं को धन्यवाद दिया है। विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 98 हजार से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं।  उन्होंने बताया कि सभी 373 मतदान केंद्रों पर सभी न्यूनतम जरुरी सुविधायें भी सुनिश्चित करवायी गयी । कुछ मतदान केंद्रों को को आदर्श  मतदान केंद्र के रूप में तैयार किया गया था। पिछली बार 2019 के विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र में 69.75% मतदान प्रतिशत रहा था।