श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के नींव का प्रथम ढलाई कार्य प्रारंभ हुआ
- By rakesh --
- 30 Apr 2025 --
- comments are disable
श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के नींव का प्रथम ढलाई कार्य प्रारंभ हुआ
रांची: श्री राम के भक्तों के लिए आस्था का केंद्र राजधानी रांची स्थित तपोवन मंदिर का भव्य निर्माण श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के तर्ज पर किया जा रहा है। बता दे 14 अप्रैल को महंत ओम प्रकाश शरण के नेतृत्व में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शिलान्यास पूजन किया गया। इसी कड़ी में अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के नींव का प्रथम ढलाई कार्य प्रारंभ हुआ है। महंत ओम प्रकाश शरण ने जानकारी देते हुए बताया कि ढलाई कार्य प्रारंभ किया गया है उसके बाद सबसे पहले स्थानीय पत्थर का उपयोग किया जाएगा जो कि खूंटी और नामकुम से मंगाई जा रही है। महंत ओम प्रकाश शरण ने बताया श्री राम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट के द्वारा लगभग तीन वर्ष का समय रखा गया है मंदिर निर्माण के लिए।
अयोध्या के बाद रांची में दूसरा भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है
तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्य प्रणय कुमार और अजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में मौजूद श्री राम जन्मभूमि मंदिर के बाद श्री राम जानकी तपोवन मंदिर देश का दूसरा सबसे भव्य राम मंदिर होगा चूंकि अयोध्या राम मंदिर के तर्ज पर मंदिर निर्माण हो रहा है और खास बात यह है कि अयोध्या राम मंदिर के डिजाइनर आशीष सोमपुरा और चंद्रकांत सोमपुरा के द्वारा रांची के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर का भी डिजाइन किया गया है। राम भक्तों को राजधानी रांची में ही अयोध्या राम मंदिर देखने को मिलेगी।
इन लोगों की उपस्थिति रही
श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण में समिति के नवनिर्माण समिति के सदस्य प्रणय कुमार, अजित कुमार, ज्ञान प्रकाश, अयोध्या दास , लौलिन तिवारी, किरण तिवारी सहित अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा।
- ayodhya ram mandir
- ayodhya ram mandir aarti darshan blogs video
- jai shree ram
- jay shree ram
- ram lalla mandir
- ram mandir
- ram mandir 3d
- ram mandir 3d animation
- ram mandir 3d view
- ram mandir aarti
- ram mandir ayodhya
- ram mandir darshan
- ram mandir inauguration
- ram mandir live
- ram mandir map 3d
- ram mandir news
- ram mandir nirman
- ram mandir shorts
- ram mandir song
- ram mandir status
- shree ram mandir
- shri ram mandir drawing
- sri ram mandir