पीएम मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान
- By rakesh --
- 16 Jun 2025 --
- comments are disable
पीएम मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया। ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय साइप्रस की ओर से प्रदान किया जाने वाला नाइटहुड सम्मान है, जिसका नाम साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर रखा गया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘राष्ट्रपति जी, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III सम्मान के लिए मैं आपका, साइप्रस सरकार का और साइप्रस के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सिर्फ नरेंद्र मोदी का ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह उनकी क्षमताओं और आकांक्षाओं का सम्मान है। यह हमारी संस्कृति, भाईचारे और वसुधैव कुटुम्बकम की विचारधारा का सम्मान है। मैं इसे भारत और साइप्रस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों, हमारे साझा मूल्यों और आपसी समझ को समर्पित करता हूं। मैं सभी भारतीयों की ओर से इस सम्मान को बड़ी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं। यह पुरस्कार शांति, सुरक्षा,
- cypress
- cyprus
- modi arrives in cyprus
- modi cyprus
- modi in cyprus highlights
- modi live
- modi welcome in cyprus
- narendra modi welcome in cyprus
- PM Modi
- pm modi arrives
- pm modi arrives at cyprus
- pm modi arrives in port moresby
- pm modi cyprus visit
- pm modi cyprus visit 2025
- pm modi cyprus visit live
- pm modi in bhutan
- pm modi in papua new guinea
- pm modi live
- pm modi live news
- pm modi live today
- pm modi welcomed in cyprus
- pm narendra modi live