राहे के डुमरडीह में हाथियों का आतंक

राहे के डुमरडीह में हाथियों का आतंक

राहे/सोनाहातु : राहे प्रखंड के लोवाहातु पंचायत के डुमरडीह गांव में गुरुवार रात करीब 11 बजे 30-35 हाथियों के झुंड ने पूरे गांव को तहस – नहस कर दिया। भरत अहीर के घर धंसा कर भीतर रखे करीब 15 बोरा चावल-धान को खाया। उस वक्त घर में अमिला देवी और बेटा धर्मेन्द्र अहीर थे इन्होंने किसी तरह से अपनी जान बचा कर दूसरे के घर में घुस गए।

इसके अलावा हाथियों ने अन्य घरों को भी थोड़ा बहुत तोड़ फोड़ किया। साथ ही हितजारा, डोकजारा, चुतरुडीह के कई खेतों में धान बिहिन खा कर खत्म कर दिया और रोपा खेत को मसल दिया।