अब 6000 मीटर की गहराई तक खंगाला जाएगा समुद्र का रहस्य

भारत का अद्भुत मिशन, अब 6000 मीटर की गहराई तक खंगाला जाएगा समुद्र का रहस्य; जल्द लॉन्च होगा ‘समुद्रयान’

भारत का पहला मानवयुक्त गहरा समुद्र मिशन छह हजार मीटर की गहराई तक समुद्र के रहस्य को खंगालेगा। राष्ट्रीय समुद्र प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइओटी) के निदेशक बालाजी रामकृष्णन ने मंगलवार को कहा कि पनडुब्बी 2026 के अंत तक रवाना हो सकता है।