बड़कागांव। विधायक अंबा ने खेली मटकाफोड़ होली, विपक्षी दल हुए परेशान
- By rakesh --
- 30 Mar 2021 --
- comments are disable
बड़कांगाव। झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद ने होली के अवसर पर अपनी ही सरकार की तरफ से जारी कोरोना के प्रोटोकॉल का उलंघन कर दिया है। विधायक अंबा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में होली पर हाड़ी फोड़कर होली मनाया, जहां बड़ी संख्या में इलाके के लोग मौजूद थे। अब इसपर विपक्षी पार्टी बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि सरकार में शामिल पार्टी कांग्रेस की विधायक की तरफ से अगर नियमों का उलंघन किया जा रहा है तो राज्य का क्या होगा। गोरतलब है कि राज्य सरकार ने कोरोना की गाइडलाइन जारी करते हुए सभी पर्व त्योहारों में भीड़ लगाना पर रोक लगा दी है। इसके लिए धारा 144 भी लागू कर दिया गया है। इधर अंबा ने अपने इस कार्यक्रम के फोटो ट्विटर के अपने एकाउंट पर भी डाला है।
इस वीडियों के आने के बाद राजनातिक जगत में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर कोरोना की महामारी के बीच इस तरह की होली का क्या औचित्य है। ऐसा नहीं है कि कोरोला काल में सभी तरफ नियमों का पालन सही तरीके से किया जा रहा है। लेकिन आम लोगों को जागरुक करने के लिए खासकर जनप्रतिनिधियों के साथ साथ समाज के प्रबुद्ध लोगों को पहल करनी होगी, तभी कोरोना की महामारी से निजात मिल पाएगा। अब अंबा की पार्टी कांग्रेस और सरकार की तरफ से किस तरह के निर्णय लिए जाते हैं, इसका सभी को इंतजार है।
वीडियो के लिए इस लिंक पर क्लिक करें….
वैसे कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होता नजर आ रहा है। मंगलवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार…
दिनांक- 30 मार्च 2021
=========================
कोरोना बुलेटिन
=====================
30 मार्च 2021 को 262 कोरोना मरीज मिले
कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1260
आज 44 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं
03 कोरोना मरीज की मृत्यु हुई है
कुल 259 मृत्यु हो चुकी है
अब तक कुल 35119 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 33600 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं
=========================
=========================
=========================
? आपकी सुरक्षा आपके हाथ
? फेस मास्क का करें इस्तेमाल
? सोशल डिस्टेंसिंग का करें अनुपालन
? हाथों को साबुन से धोना रखें याद
? खांसी बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें
हालांकि स्वास्थ्य विभाग और सरकारी महकमा इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है कि कोरोना की महामारी से कैसे निपटा जाए।