चतरा। आठ किलो गीला अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- By admin --
- 12 May 2020 --
- comments are disable
चतरा। चतरा जिले में सक्रिय अफीम तस्करों के विरुद्ध पुलिस निरंतर अभियान चला रही है। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिल रही है और साथ ही तस्करों में भी हड़कंप मचा हुआ है। एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले की वशिष्ठनगर थाना पुलिस ने विशेष ड्राइव चलाया।
तस्कर गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के बंधुडीह गांव में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान आठ किलो गीला अफीम के साथ दो तस्कर अशोक गंझू और संतोष गंझू को गिरफ्तार किया गया है। बरामद अफीम का बाजार मूल्य 3 से चार लाख रुपये आंका गया है। थाना प्रभारी राजीव रंजन ने जोड़ी थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एसपी के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय वरुण देवगम के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था।
बाजार में तीन लाख होगी कीमत
इसी अभियान के दौरान गिरफ्तार दोनों तस्करों के घर से चार-चार किलो अफीम बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद अफीम का बाजार मूल्य 3 से चार लाख रुपये आंका गया है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि अफीम तस्करों और कारोबारियों के विरूद्ध 5 दिनों में चतरा पुलिस की यह सातवीं बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने करीब एक क्विंटल अफीम के साथ अबतक सात तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।