झारखण्ड कैडर के 18 आईपीएस अफसरों को आंतरिक सुरक्षा पदक

पुलिस सेवा में बेहतर योगदान के लिए झारखण्ड कैडर के 18 आईपीएस अफसरों को आंतरिक सुरक्षा पदक मिला है। यह पदक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (गृह मंत्रालय) की ओर से झारखण्ड पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराया गया है।इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय ने पत्र भेजा है।

इन आईपीएस को आंतरिक सुरक्षा पदक

आंतरिक सुरक्षा पदक पानेवालों में अमोल विनुकांत होमकर, पंकज कंबोज, कुलदीप द्विवेदी, ए विजयालक्ष्मी, डॉ एम तमिलवाणन, अनीश गुप्ता, इंद्रजीत महथा, सुरेंद्र कुमार झा, वाइएस रमेश, कार्तिक एस, एम अर्शी, प्रशांत आनंद, आशुतोष शेखर, अनुदीप सिंह, शंभु कुमार सिंह, दीपक कुमार पांडेय, राजकुमार मेहता और के विजय शंकर शामिल हैं।