ड्रोन से नक्सलियों के खात्मे को लेकर माओवादियों का विरोध, बुलाया बंद !
- By rakesh --
- 15 May 2023 --
- comments are disable
नक्सलियों का बंद, खुफिया विभाग ने जारी किया अलर्ट, नक्सली कर सकते हैं साजिश
रांची। नक्सलियों को ड्रोन से खात्मे की तैयारी के साथ साथ लगातार पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ एक बाद फिर नक्सलियों ने अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है। इसी कड़ी में भाकपा माओवादियों ने उत्तर भारत में बंद बुलाया है. रविवार आधी रात से ही नक्सलियों की बंदी शुरू हो गई. नक्सली बंद को देखते हुए पूरे झारखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है. झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से नक्सल प्रभावित जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं…..खुफिया विभाग ने झारखंड पुलिस को नक्सलियों की साजिश को लेकर भी अलर्ट किया है….. नक्सली साजिश के तहत पुलिस को फंसा सकते हैं. खुफिया विभाग ने पुलिस को इसके लिए सतर्क किया है. यह भी निर्देश दिया गया है कि जिन इलाकों में अभियान चल रहे हैं, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए. किसी तरह की घटना की सूचना मिलने पर पहले उसकी पुष्टि कर लें फिर आगे बढ़ें.
अक्सर निशाने पर होता है रेलवे, खास चौकसी
बंदी के दौरान नक्सली अक्सर रेलवे को निशाना बनाते हैं. इसलिए रेलवे पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को विशेष सतर्कता बरतने के दिशा-निर्देश दिए हैं. पुलिस मुख्यालय ने नक्सल प्रभावित जिले के सभी एसपी को अलर्ट रहने और अति संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया है. संवेदनशील इलाकों में गश्ती बढ़ा दी गई है. नक्सली अपने मंसूबे में सफल ना हो इसके लिए राज्य पुलिस की विशेष शाखा भी पूरी तरह से अलर्ट है…..
इस बाबत माओवादियों ने एक पत्र भी जारी किया है. जिसमें लिखा है कि झारखंड के चतरा में पांच साथियों की हत्या की गई है. वहीं छत्तीसगढ़ में ड्रोन से बमबारी कर साथियों को मारा जा रहा है. इसी के विरोध में 15 मई को उत्तर भारत बंद रहेगा. माओवादियों ने आमलोगों से अपील की है कि वो बंद का समर्थन करें….
ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार