स्व दुर्गा सोरेन के मौत संदेहास्पद, हो उच्चस्तरीय जांच : सीता सोरेन
- By rakesh --
- 29 Mar 2024 --
- comments are disable
दुर्गा सोरेन ने झामुमो को खून पसीने से सींचा
श्रीमती कल्पना सोरेन ने किया स्व दुर्गा सोरेन का अपमान
झामुमो में दलाल, बिचौलिए हावी,नही है महिलाओं का सम्मान
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400पार का संकल्प होगा पूरा। तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शिबू सोरेन की बड़ी बहू ,जामा की पूर्व विधायक और दुमका संसदीय क्षेत्र की लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती सीता सोरेन आज नई दिल्ली से रांची पहुंची। एयरपोर्ट पर रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
रांची की धरती पर सीता सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा एवं स्व दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की,नमन किया।
सीता सोरेन का काफिला भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचा जहां उनका महिला मोर्चा की बहनों ने जोरदार स्वागत किया।
श्रीमती सीता सोरेन ने प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक भानु प्रताप शाही सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और परिचय प्राप्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अंगवस्त्र एवम पुष्प गुच्छ से सीता सोरेन का स्वागत किया।
प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए ,श्रीमती सीता सोरेन ने झामुमो एवम राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा
सीता सोरेन ने कहा कि झामुमो को अपने खून पसीने से सींचने वाले झामुमो के कद्दावर नेता उनके पति स्व दुर्गा सोरेन का अपमान उन्हे कतई बर्दाश्त नहीं।
उन्होंने बड़ा निशाना साधते हुए स्व दुर्गा सोरेन की मौत को संदेहास्पद बताते हुए उसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
कहा कि उन्होंने परिवार में कई बार इस बात को उठाया लेकिन इसे अनसुना कर दिया गया। मैंने ने परिवार में दर्द और पीड़ा सहते हुए अपनी बच्चियों का लालन पालन किया है।
कहा कि झामुमो अब स्व दुर्गा सोरेन के जमाने की पार्टी नहीं रही।यह पार्टी अब दलाल और बिचौलियों की पार्टी बनकर रह गई है।जहां जाइए जिलों में भी केवल दलाल और बिचौलिए ही पार्टी पर हावी हैं।
उन्होंने कहा कि आज कल्पना सोरेन ने भी स्व दुर्गा सोरेन का अपमान किया है। अपनी राजनीतिक पारी की शुरुवात करते हुए उन्होंने राज्य के अन्य शहीदों का नाम लिया लेकिन स्व दुर्गा सोरेन जी को उन्होंने याद नहीं किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार ने राज्य को केवल भ्रष्टाचार दिया है।भ्रष्टाचार से राज्य का सिर झुक गया है।राज्य का मान सम्मान गिरा है।
कहा कि झामुमो में महिलाओं का सम्मान नही है। वे लगातार पार्टी और परिवार में अपमानित महसूस कर रही थी। इसलिए बड़ा राजनीतिक फैसला लिया।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा ही देश और प्रदेश का विकास कर सकती है। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और दुनिया में भारत का झंडा बुलंद हुआ है। देश का गौरव बढ़ा है। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।
उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान दलित पिछड़े महिला सभी विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।
कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मोदी सरकार का संकल्प पूरा हो रहा। महिलाओं केलिए 33%आरक्षण की व्यवस्था हुई। देश के सर्वोच्च पद पर आज आदिवासी समाज की महिला आसीन हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14सीट एवं देश में एनडीए 400 सीट का आंकड़ा पार करेगा।
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने किया स्वागत
मंच पर प्रेसवार्ता के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने श्रीमती सीता सोरेन का स्वागत करते हुए कहा कि झामुमो को राज्य की जनता नकारने केलिए तैयार है। आदिवासी मूलवासी के साथ झामुमो ने केवल छलावा किया है।
प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवम प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव भी उपस्थित थे।
- 47 mla jmm
- champai soren
- hemant soren
- hemant soren arrest update
- hemant soren arrested
- hemant soren ed arrest
- hemant soren jail
- hemant soren news
- hemant soren remand news
- hemant soren resigns
- india today
- jharkhand cm hemant soren
- jharkhand mukti morcha mla sita soren resigns from all party posts
- JMM
- JMM MLA
- jmm mla sita soren
- jmm mla sita soren resigns
- kalpana soren
- Shibu Soren
- Sita Soren
- sita soren news
- sita soren resign
- sita soren resign live