ऐपल तो अड़ी रही लेकिन झुक गए एलन मस्क !

ऐपल तो अड़ी रही लेकिन झुक गए एलन मस्क! टेस्ला को लेकर भारत में बदल दिया अपना ‘प्लान’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आजकल भारत से बुरी तरह चिढ़े हुए हैं। उन्होंने अमेरिका की दो कंपनियों ऐपल और टेस्ला को भारत में मैन्यूफैक्चरिंग से दूर रहने को कहा है। आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल तो अड़ी रही लेकिन टेस्ला ने घुटने टेक दिए। ट्रंप ने फरवरी में कहा था कि टेस्ला की भारत में फैक्ट्री खोलने की कोई भी योजना बहुत गलत होगी। एलन मस्क ने उनकी इस धमकी को गंभीरता से लिया है। केंद्रीय उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी का कहना है कि टेस्ला की भारत में फिलहाल गाड़ियां बनाने की कोई योजना नहीं है।