हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा !
- By rakesh --
- 27 Jul 2025 --
- comments are disable
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में करंट लगने की अफवाह… और मच गई श्रद्धालुओं में भगदड़, 6 की मौत
उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भगदड़ मच गई. जिससे 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मनसा देवी मंदिर पहाड़ पर स्थित है और कांवड़ यात्रा के बाद रास्ते खुल गए थे. जिससे अचानक भीड़ बढ़ गई और भगदड़ मच गई.
मंदिर पहाड़ पर ऊंचाई पर स्थित है. ऐसे में दर्शन के लिए पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को संकरी रास्ते से गुजरना पड़ता है. ऊंचाई के कारण सीढ़ियां भी छोटी हैं. जिससे भीड़ बढ़ी तो लोग एक दूसरे पर गिर गए और 6 लोगों की मौत हो गई. सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और लोगों को मंदिर परिसर से निकाला जा रहा है.
गढ़वाल डीसी विनय कुमार ने बताया कि मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 6 लोगों की मौत हो गई. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. हादसे में 15 लोगों के घायल होने की सूचना है. फिलहाल अब तक सभी का रेस्क्यू कर लिया गया है. स्थिति अभी काबू में है.
क्या करंट के अफवाह से मची भगदड़?
एसपी प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि मनसा देवी मंदिर में सुबह करीब 9 बजे के आसपास भगदड़ मच गई. सूचना लगते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गई और भगदड़ के शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचवाया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. भगदड़ के बाद कुल 35 लोगों को अस्पताल लाया गया था.
जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. हालांकि, प्रथम दृष्टया सामने आया है कि करंट की अफवाह के चलते भगदड़ मची है. भगदड़ मंदिर के सीढ़ियों पर हुई है.
चश्मदीद ने बताया शॉर्ट सर्किट से मची भगदड़
मौके पर मौजूद चश्मदीद बंटी ने बताया कि मंदिर के पास एक खंबा है, जहां शॉर्ट सर्किट है. लोगों ने बताया कि करंट आ रहा है. इसी के बाद भगदड़ मच गई और लोग नीचे दब गए.
CM ने घटना पर जताया दुख
भगदड़ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं.
इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.
- babusar top hadsa
- episode 01 hadsa
- episode 02 hadsa
- episode 03 hadsa
- episode 14 hadsa
- episode 24 hadsa
- episode 27 hadsa
- haadsa
- hadsa
- hadsa (feat. arham)
- hadsa 01
- hadsa 02
- hadsa 03
- hadsa 14
- hadsa 24
- hadsa 27
- hadsa best scene
- hadsa drama
- hadsa episode 01
- hadsa episode 02
- hadsa episode 03
- hadsa episode 14
- hadsa episode 24
- hadsa last episode 27
- hadsa new promo
- hadsa ost
- hadsa promo
- hadsa shorts
- haridwar hadsa
- jhalawar me bada hadsa
- pakistan hadsa
- pakistan river hadsa
- uttarakhand hadsa